एक अनुभवी मुहूर्त एवं वैदिक ज्योतिष विशेषज्ञ के रूप में हम जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ समय निर्धारित करते हैं। विवाह, गृह प्रवेश, व्यापार प्रारंभ, नामकरण या किसी भी मांगलिक कार्य के लिए सही मुहूर्त का चयन सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का आधार होता है।
ग्रह-नक्षत्रों की गहन गणना, तंत्र साधना और वेद शास्त्र के ज्ञान के आधार पर मैं पारिवारिक, वैवाहिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं शत्रु बाधा जैसी जटिल समस्याओं में मार्गदर्शन प्रदान करता हूँ।
मेरी विशेषता यह है कि केवल गेहूं के संकेतों से ही घर की स्थिति और समस्याओं का आकलन कर उचित उपाय सुझाता हूँ। मेरा उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करना है।
भारत ही नहीं, विदेशों में भी अनेक श्रद्धालु मेरे मार्गदर्शन से लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही, वेद, कर्मकांड एवं ज्योतिष की निःशुल्क शिक्षा देकर सनातन ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाना मेरा संकल्प है।
माँ पिताम्बरा ज्योतिष केन्द्र में हम वेद, ज्योतिष और तांत्रिक साधना के माध्यम से लोगों की जीवन संबंधी समस्याओं का समाधान करते हैं। माता बगलामुखी की कृपा से डॉ. पंडित नलिन शर्मा पिछले 24 वर्षों से बगलामुखी तंत्र साधना द्वारा हजारों लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं।